Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

75 वे आजादी का अमृत महोत्सव में जनपद सदस्य संध्या साहू के द्वारा कल होगा कार्यक्रम का आयोजन

75 वी आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का भव्य मंचीय आयोजन श्री मती संध्या अजेंद्र साहू जनपद सदस्य गुरुर ( जिला बालोद) के द्वारा 14 अगस्त सुबह 9.00 से 11 बजे तक : ग्राम खूंदनी में किया जा रहा है

स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को देश भक्ति का संदेश देने के लिए जनपद छेत्र क्रमांक 8 के युवाओं,शिक्षकों,कर्मचारियों व महिलाओ, समाजसेवियों, बच्चो से अपील किया जाता है कि स्वतंत्रता दिवस के पहले दिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक 14 अगस्त दिन रविवार को एक तिरंगा रैली ग्राम खूंदनी के गलियों मे निकली जायेगी अत समय का ध्यान देंगे
इस गौरवशाली आजादी के अमृत महोत्सव में आप भी अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदान करें,अपने और अपने मित्रों के साथ पँहुचे हो सके तिरंगा जरूर लेते आवें, तिरंगा आपके पास उपलब्ध न हो तो कार्यक्रम स्थल पर भी तिरंगा की व्यवस्था करने का प्रयास होगा। अतः अपने देश और अपने तिरंगा के प्रति समर्पण दिखाते हुए जरूर शामिल होवे।
नोट- यह आयोजन कोई राजनीतिक आयोजन नही अपितु देशभक्ति युक्त सामाजिक आयोजन है,किसी भी तरह का राजनीतिक संदेश इस मंच से नही दिया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *