आजादी के 75 साल बाद नक्सल इलाकों में पहुंची ट्रेन सेवा बस्तरवासियों को मिलेगा लाभ,अंतागढ़ से राजधानी का सफर अब सीधे ट्रेन से कर सकेंगे ।
अंतागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सांसद मोहन मंडावी,पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी,विधायक अनूप नाग,भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश लाटिया,भाजपा नेता प्रमोद जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अन्तागढ़ :- राबघाट-जगदलपुर परियोजना के अंतर्गत अंतागढ़ से दुर्ग एवं रायपुर से अंतागढ़ तक डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा का अंतागढ़ तक विस्तार किया गया। डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा का अंतागढ़ तक विस्तार का शुभारंभ सांसद लोकसभा कांकेर मोहन मंडावी द्वारा किया गया।
मुख्यअतिथि क्षेत्रीय सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि आज का यह दिन इस क्षेत्र के लिए यादगार है। रेलवे से जन जन का जुड़ाव है इसलिए रेल नए यात्रियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है । छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंतागढ़ रेल मानचित्र में जुड़कर त्वरित विकास की ओर अग्रसर होगा छत्तीसगढ़ की राजधानी के लिए आवागमन में सुविधा होगी जल्दी अंतागढ़ अन्य शहरों से भी रेल मार्ग द्वारा जुड़ जाएगा जिससे यहां की जनता को लाभ मिलेगा।
पूर्व सांसद बिक्रम उसेंडी ने कहा की केवटी से अंतागढ़ के रेलमार्ग प्रारम्भ हो जाने से निश्चय ही बस्तर के वासियों के लिए सर्वागिंण विकास की रफतार तेज हो सकेगी और उन्हें अपनी दैनिंक जीवन की आवश्यकताओं को पूरी करने में रेल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी । इन क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों की शुरुआत के साथ नए रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे । इसके साथ ही अब दुर्ग से होते हुए राजधानी रायपुर तक रेल सेवा से सीधे जुड़ गया ।

अतिथियों का स्वागत करते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने कह्य कि इस ट्रेन से सुविधाजनक कनेक्टिविटी के साथ ही साथ उद्योग, शिक्षा एवं रोजगार आदि विभिन्न वारि क्षेत्रों में अपार संभावनाएं प्रबल होगी।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904