
कांकेर :- आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि मां भारती के सच्चे सपूत जिन्होंने अपनी जान गंवा दिया व राष्ट्र गौरव पर आंच नहीं आने दिया ऐसे शहीदो के शहादत को पूरा देश व हमसब नमन करते है। ऐसे शहीद परिवार को सम्मान करने का अवसर आज मुझे मिला इसके लिए मैं आज अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। पुलिस विभाग द्वारा नरहरदेव कांकेर के मैदान में आयोजित शहीद परिवार के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया था जंहा सांसद श्री मोहन मंडावी ने सभी शहीद परिवारों को सम्मान कर उनका कुशलक्षेम जाना व उनसे बातचीत की।
इस मौके में उपस्थित श्री शिशुपाल शोरी विधायक कांकेर डा प्रियंका शुक्ला कलेक्टर कांकेर, श्री शलभ सिंहा एस पी कांकेर एवम् बड़ी संख्या में शहीद परिवार के परिजन व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904