google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हमर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस बालोद द्वारा शहीद परिवारों का सम्मान समारोह का किया गया आयोजन


 हमर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस बालोद द्वारा शहीद परिवारों का सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।
 देश के प्रति सर्वस्व न्यौछावार करने वाले शहीद के परिवारजनों का तिरंगा, श्रीफल, साल भेंठ एवं स्वालपाहर कराकर किया गया सम्मान।

पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13.08.2022 को आजादी का अमृत महोत्सव के 75 वां वर्षगांठ के अवसर पर हमर तिरंगा अभियान के अतंर्गत राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने, देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिवार को सम्मान पूर्वक बुलाकर सिवनी स्थित बालाजी रिसार्ट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में जिला बालोद अंतर्गत शहीद जवानों की शहादत को याद कर उनके परिजनों को साल, श्रीफल एवं तिरंगा भेंठ किया गया एवं यह विश्वास दिलांए गया कि बालोद पुलिस शहीद के परिवारों के प्रति सहानुभुति है और हर सुख-दुख में की घड़ी में शासन प्रशासन आपके पुरे परिवार के साथ खड़ा है। किसी भी परिस्थितियों में शासन प्रशासन की हर संभव मदद करने प्रयासरत है। इस संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि माननीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति अनिला भेंडिया, विशिष्ट अतिथि मान. विधायक संजारी बालोद श्रीमति संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सोनदेवी, कलेक्टर एवं जिलाधीश महोदय श्री गौरव कुमार, जिला पुलिस बालोद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी एवं जिला प्रशासन बालोद के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *