
नीलेश श्रीवास्तव की खबर दल्ली राजहरा से



दल्ली राजहरा :- जिले में कल से लगातार हो रहे बारिश से जंहा नदी नालों में पानी का तेज बहाव हो रहा हे। वही इस बारिश ने गरीबो से उनका आशियाना भी छीन लिया है। दल्ली राजहरा नगर के वार्ड 4 में रहने वाले रोहित निषाद व विदेशी राम का मकान बारिश के चलते गिर कर क्षत्रिग्रस्त हो गया है। हालांकि स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पटवारी पहुंचा था व हालात की जानकारी भी लिया है। फिलहाल इन गरीबो को रहने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।




CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904