google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

देवरी -लगातार बारिश से छलकने के कगार पर खरखरा पुल इसी तरह होती रही बारिश तो बंद हो सकता है आवागमन

लगातार बारिश से छलकने के कगार पर खरखरा पुल
इसी तरह होती रही बारिश तो बंद हो सकता है आवागमन
पिछले 48 घंटे से लगातार बारशि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अंचल के कई ग्रामों के संपर्क टूटने लगे हैं। राननांदगांव-अंटागढ़ राज्य मार्ग में स्थित मार्री देवरी-पसौद को जोड़ने वाली खरखरा पुल के करीब उपर से पानी का बहाव हो रहा है। यह स्थिति लगभग 5 वर्ष बाद दिखाई दे रही है।
यदि रात भर और वर्षा हुई तो पानी पुल के उपर से बहने लगेगी जिसे देखने लोग इकट्ठा हो रहे हैं। संभावना है कि पुल से आवागमन बाधित भी हो सकता है।
खरखरा नदी के आस-पास रहने वाले रहवासीयों के लिए भी खतरा बढ़ गया है मार्री स्थित कुछ मकान तो लगभग इसके जद में आ ही गए हैं यदि पानी का स्तर और बढ़ा तो कई मकान बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं। विशेष रूप से कुम्हार और इंट का व्यवसाय करने वाले तथा घुमन्तु सामुदाय के लोग खेरथा, खैरा, परसुली, मार्री, पसौद, देवरी, फरदफोड़ व नदी किनारे बसे गांवो में खरखरा नदी के किनारे घर बनाकर रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *