
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डौंडी में मनाया गया आजादी का पर्व इस वर्ष का 15 अगस्त का मौका बेहद खास है क्योंकि भारत अपना 76 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान की धूम है और जनता के बीच भी लगातार आजादी के पर्व व तिरंगे झंडे को को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है ,इस मौके पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डौंडी में प्राचार्य बीएस वद्दन ने ध्वजारोहण किया ,तत्पश्चात तिरंगे झंडे को सलामी देकर राष्ट्रगान और राजकीय गीत गाया गया , स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमूर्ति के रूप में उन्हीं की वेशभूषा में छात्राओं को रखा गया था , अत्यधिक वर्षा के कारण कार्यक्रम को संक्षिप्त रूप में करते हुए स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम के अंत में समस्त अतिथियों एवं सभी छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया , इस मौके पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष ,सदस्यगण हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के समस्त शिक्षक व कर्मचारीगण संस्था के रानी लक्ष्मीबाई गाइड दल व रेंजर टीम की छात्राएं, एनएसएस के स्वयंसेवी, एनसीसी कैडेट तथा हिंदी अंग्रेजी माध्यम के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904