google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बजरंग दल दल्ली राजहरा अध्यक्ष शशांक तिवारी और विजय कुशवाहा के नेतृत्व में निकला तिरंगा रैली

नीलेश श्रीवास्तव की खबर

दल्ली राजहरा :- आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा अभियान के तहत आज बजरंग दल द्वारा दल्ली राजहरा में कार के माध्यम से तिरंगा रैली निकाला गया यह रैली गुप्ता चौक से होकर बस स्टेशन श्रम वीर चौक से होते हुए पुराना बाजार से होकर शहर भ्रमण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लहराते हुए जय घोष वंदे मातरम भारत माता की जय का नारा लगाते हुए युवाओं द्वारा पूरे शहर को तिरंगामय किया गया बजरंग दल अध्यक्ष शशांक तिवारी द्वारा आजादी हमें किस रूप में मिली है और इसके लिए कितने लोग अपने प्राणों की आहुति दे दिए हैं कितने बलिदान हुए उस बलिदान गाथा को अपने युवा साथियों को बताया विजय कुशवाहा और विकी जयसवाल ने कहा कि आजादी हमें बहुत वीर जवानों व देशवासियों के बलिदानों से मिली है जिसकी खुशी आज हम अपने युवा साथियों के साथ आजादी अमृत महोत्सव मना रहे है।और यह सौभाग्य हम सबको प्राप्त हुआ है। आज यह सब वीर बलिदानी युवा साथियों के प्राणों की आहुति और उनके बलिदान से संभव हुआ है इसी इसी क्रम में बजरंग दल की युवा साथियों द्वारा एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिए जिसमें प्रमुख रुप से बजरंग दल अध्यक्ष शशांक तिवारी नगर शहर प्रमुख विजय कुशवाहा विकी जयसवाल नगर विद्यार्थी प्रमुख नितिन सहारे कुणाल कथूरिया अंकित सिप्पी विक्की सिप्पी गजेंद्र दास आशीष तिवारी स्वास्तिक सौरभ चौहान राजा दास विवेक तिवारी गोल्डी जैस्वाल और बजरंग दल के युवा साथी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *