Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राज्य स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जयंती महोत्सव का आज हीरापुर ( बालोद )में हुआ शुरुआत

बालोद :-छत्तीसगढ़ मानस संगठन का राज्यस्तरीय संत शिरोमणि पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह आज 21 अगस्त 2022 दिन रविवार को सुबह 9 बजे से बालोद से लगे हुये पवित्र ग्राम हीरापुर के भव्य दुर्गा मंच पर प्रारम्भ हो गया है। इस कार्यक्रम में वार्षिक सम्मेलन वार्षिक ,अधिवेशन को भी समाहित किया गया है। छत्तीसगढ़ मानस संगठन से जुड़े राज्य के सभी जिलों के तथा अन्य राज्यों से भी जुड़े मानस प्रेमी भी इसमे शामिल हो रहे है।

आज कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता सिन्हा विधायक बालोद,अध्यक्षता चम्पेश्वर सिंह राजपूत अध्यक्ष छग मानस संगठन,विशिष्ट अतिथि कृतिका सतानन्द साहू जिला सदस्य,श्रीमती प्रेमलता साहू जनपद अध्यक्ष,कल्याण साहू जनपद उपाध्यक्ष,श्रीमती फुलेश्वरी ठाकुर सरपंच हीरापुर ,हेमंत साहू के करकमलों से सम्पन्न होगा

इस कार्यक्रम में,पंजीयन प्रमाण- पत्र ,आजीवन सदस्यता प्रमाण -पत्र, अन्य समस्त दस्तावेज आदि एवं वार्षिक पत्रिका श्रीराम- सेतु को नवीनीकरण करा चुके मानस प्रेमियों को वितरण किया जाएगा इसके अलावा राज्य स्तरीय श्री सीताराम प्रवचन महोत्सव, राज्य स्तरीय श्रीसीताराम भजन महोत्सव,राज्य स्तरीय श्रीसीताराम उद्घोषणा महोत्सव, राज्य स्तर के सभी आदरणीय आकलनकर्ताओं, छत्तीसगढ़ मानस संगठन हित में समर्पित काम करने वाले व्यक्ति व संस्थाओं को भी अलंकृत किया जाएगा।

महर्षि वाल्मीकि सम्मानमाता शबरी सम्मान के लिये चयनित महामनाजनों को भी अलंकृत किया जाएगा।

समापन समारोह :- मुख्य अतिथि कुंवर सिंह निषाद विधायक गुंडरदेही अध्यक्षता चम्पेश्वर सिंह राजपूत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मानस संगठन, विशेष अतिथि जगदीश देशमुख कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तुलसी मानस प्रतिष्ठान, मुन्नालाल देवदास , सीताराम साहू , बीएल बेलसर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे समापन समारोह आज शाम 7:00 बजे होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *