google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार में अन्नदाता किसान के बच्चे स्कुलो में भूख से बेहाल -देवलाल ठाकुर


नहि मिल पा रहा प्रायमरी एवं अपर प्रायमरी स्कुलो के छात्रों को मध्यान्ह भोजन

डौण्डी लोहारा :- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने रसोइयों की मांगों को लेकर उनके आंदोलन को सही ठहराया व कहा कि किसान माता पिता पालक आज अपने खेतों में मेहनत कर रहा है कि अच्छा फसल हो जिससे देश मे कोई भूखा न रहे पर उनके बच्चे आज स्कुलो में भूखे पेट शिक्षा लेने मजबूर हो गए कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण स्कुलो में भोजन बनाने वाले पैतालीस हजार चार सौ छत्तीस शालाओं के छियासी हजार दो सौ पाच रसोइया हड़ताल पर चले गए जिसके कारण किसी भी शाला में मध्यान्ह भोजन नही बन पा रहा है। हड़ताल का कारण 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने वादा किया कि सभी रसोइयों को कलेक्टर दर से भुगतान किया जाएगा रसोईया संघ कांग्रेस की उन्ही वादों को पूरा करवाने हड़ताल पर चले गए है।
अभी रसोइयों को 1500 रुपये मिलता है प्रतिदिन 50 रुपये कहा तक सही है मनरेगा मजदूरी से भी काफी कम है। कांग्रेस सरकार रसोइयों के साथ सामाजिक अन्याय कर रही है।
ग्रामीण आदिवासी अंचल के लिए प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना ग्रामीण स्कूली बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नही अगर माता पिता खेतो में काम पर चले गए तो भी उनके बच्चों को स्कुलो में भर पेट भोजन मिल जाता था किसान मजदूर माता पिता भी बिना बच्चों की खाने की चिंता किये अपने कृषि कार्य मे लगे रहते थे पर कांग्रेस के गलत नीतियों के कारण बच्चे भूखे पेट शिक्षा ग्रहण कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *