
धर्मांतरण,लव जिहाद,गौ हत्या के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने ग्रामीण महिला शक्ति आगे आकर काम करेंगी।
बालोद/गुंडरदेही :- गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर ग्राम चारभाठा, पीनकापार, खपरी गांव में विश्व हिंदू परिषद प्रखण्ड में मातृशक्ति संयोजिका का दायित्त्व नियोजन किया गया इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बालोद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,दुष्यन्त गिरी गोस्वामी के प्रमुख उपस्थिति में प्रखंड विहीप गुंडरदेही के अध्यक्ष भारत साहू एवं कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष चंद्रभान निषाद, मदन साहू के द्वारा आज चारभाठा गांव में बैठक कर विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति संयोजिका संगठन तैयार किया गया । तत्पश्चात हनुमान मंदिर चारभाठा में हनुमान चालीसा रामायण पाठ का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर ग्राम की महिला बहने बड़ी संख्या में उपस्थित थी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904