google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंडी अध्यक्ष भोला देशमुख ने कहा कि किसानों का पैसा जल्द से जल्द मिले इस ओर कार्य करे,किसानों के धान खरीदी कर फरार आरोपी गिरफ्तार

मंडी समिति की प्रथम बैठक मे ही किसानो ने दिया था शिकायत पत्र

बालोद :- जिले के करीब 64 किसानो के धान को खरीद करीब 39लाख का चुना लगा कर फरार आरोपी व्यापारी अनिल कुमार लड्ढा ग्राम जमरुआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क़ृषि उपज मंडी मे पंजीकृत व्यापारी महेश ट्रेडर्स बालोद जिले के करीब 64 किसानो के धान को खरीद करीब 39 लाख का चुना लगा कर फरार आरोपी व्यापारी अनिल कुमार लड्ढा ग्राम जमरुआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क़ृषि उपज मंडी मे पंजीकृत व्यापरी महेश ट्रेडर्स ग्राम जमरुआ निवासी प्रोपराटर अनिल कुमार को माह जून 2019 से नवंबर 2020 के मध्य 39लाख 97हजार 683रूपये के धान को खरीद कर किसानो के साथ छल करके फरार हो गया था । भार साधक समिति को चंपा बाई कोरटिया ग्राम गुजरा द्वारा भारसाधक समिति की प्रथम बैठक मे लिखित मे शिकायत दिया गया था इसी संदर्भ मे भारसाधक समिति के अध्यक्ष भोला राम देशमुख एवं समिति के सदस्यों द्वारा मंडी सचिव से विषय मे संज्ञान लिया गया जिसमे उक्त व्यापरी अनिल कुमार लड्ढा फरार बताया गया, मंडी समिति के सदस्यों द्वारा मंडी सचिव को निर्देशित किया गया की किसानो के पैसे को जल्द से जल्द दिलवाने के लिए तहसीलदार sdm एवं पुलिस विभाग मे लगातार बात करके इस विषय को जल्द से जल्द निराकरण किया जाए ताकि किसानो को उनका पैसा मिल सके। भार साधक समिति को किसानो ने प्रथम बैठक मे ही शिकायत किया था.। जिसे आज किसानो मे इस बात की ख़ुशी है की समिति के गठन से उनके हित का ध्यान रखा जा रहा है किसान द्वारा समिति के अध्य्क्ष एवं सभी सदस्यों, का आभार माना और जल्द से जल्द अपने रकम को दिलवाने की मांग रखी गई. इस पर मंडी अध्यक्ष भोला देशमुख ने कहा की सरकार ने हमको आपके लिए ही चुनकर भेजा है ताकि हम आपके हितो की रक्षा कर सके। भार साधक समिति की क्रियाशीलता को देखकर किसानो मे ख़ुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *