Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद के कला केंद्र कि तैयारी जोरों पर मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा किया जाएगा शुभारंभ तैयारी में जुटा जिला प्रशासन


CG24 आज तक
रिपोर्टर ,,बोधन भट्ट बालोद
जिला कलेक्टर गौरव कुमार सिंह बालोद की अनूठी पहल जिला न्यायालय के पास पीडब्ल्यूडी के पुराने भवन को जीर्ण उद्धार कर उसे नए रूप में कला केंद्र के रूप में संचालित कर बालोद के कला प्रेमियों में एक नई आस जगा दी है अब बालोद जिले वासियों को कला सीखने के लिए अन्य जिलों में नहीं जाना पड़ेगा बालोद के कला केंद्र में गायन,शास्त्रीय संगीत ,वाद्य यंत्र ,कत्थक नृत्य ,आदि कला से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होगी इसके लिए अलग-अलग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी जिनका वेतन कला सीखने वाले विद्यार्थियों के फीस पर निर्धारित की जाएगी और बालोद के कलाकार अपने कला का प्रदर्शन कर पाएंगे जिसके लिए सभी कलाकारों ने जिलाधीश का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया कला केंद्र की शुभारंभ मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा किया जाएगा जिसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक व जिला कलेक्टर के द्वारा सतत निगरानी की जा रही है तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *