Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर जिला अध्यक्ष ध्रुवे के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया

दल्ली राजहरा/डौंडी

जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा व
सांसद प्रतिनिधि श्री विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वे जन्मदिन के अवसर पर सेवा पकवाड़ा कार्यक्रम के तहत चिखलाकसा वार्ड क्रमांक 12 में बने नवीन सार्वजनिक गार्डन में वृक्षारोपण किया गया ।
श्री ध्रुवे ने कहा की आज देशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है. 17 सितंबर 1950 को पैदा हुए नरेन्द्र दामोदर मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया. नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. 5 साल बाद 2019 में इन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की.। श्री ध्रुवे जी ने आगे कहा की श्री नरेंद्र मोदी जी देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणाश्रोत है ।इस दौरान नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसीया उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद वरिष्ठ भाजपा विजय डरसेना पार्षद गण तिहारू राम आर्य विमला जैन कुंती देवांगन सुनीता गुप्ता लीला डरसेना,संगीता साहू, लता पथोडे आशीष गुप्ता,जीवन व चिखलाकसा के ग्रामीण वह भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *