Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने का प्रयास,भाजयुमो कार्यकर्ताओ को पुलिस ने पकड़ थाने में बिठाया

गुंडरदेही बिग ब्रेकिंग – मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे पंकज चौधरी – टूमन साहू सहित भाजयुमो कार्यकर्ता देवरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद:- गुण्डरदेही विधानसभा प्रवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भाजपा युवा मोर्चा टूमन साहू और पंकज चौधरी ने नेतृत्व पर निकले कार्यकर्ता काला झंडा दिखाने के लिए निकले थे।

देवरी जेवरतला मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नाहांदा चौक पर ही रोका। सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि हल्ला बोल आंदोलन पर हुए फर्जी एफआईआर को वापस लेने, 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने, शराब बंदी करने और शासकीय कर्मचारी को हड़ताल पर है उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण करने।

गिरफ्तार करें गये युवाओं मे भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप साहू, जिला पदाधिकारी अनूप देशमुख, देवेंद्र सिन्हा, श्यामसुंदर साहू , मंडल महामंत्री देवेंद्र जोशी, विश्वजीत तिवारी, राहुल बाफना, गिरधारी भुआर्य, उमंशाकर मानिकपुरी, जितेंद्र देवांगन, दानेश्वर साहू, राहुल वर्मा शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *