Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गरबा ग्रुप का बैठक सम्पन्न

डौंडी लोहारा — नगर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरबा के आयोजन हेतु गरबा ग्रुप डौंडीलोहारा द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया | मीटिंग में उपस्थित महिला सदस्यगण विद्या गौर, माया ठाकुर,हर्षा देवांगन,रेनू किरण निषाद,ममता गौर, आरती संचेती, रंजना राजपूत, ममता साहसी, जूली भंसाली,नीता भंसाली,शीतल कुलदीप, बिंदु देशमुख, सोनम भंसाली एवं माधुरी निषाद ने आपसी विचार विमर्श के बाद तय किया है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुराना जनपद कार्यालय प्रांगण में ही गरबा का आयोजन किया जाएगा एवं यह आयोजन केवल नगर की बेटियों बहू एवं महिला वर्ग के लिए ही आयोजित किया जाएगा इसमें पुरुष वर्ग का प्रवेश वर्जित होगा।
गरबा में प्रवेश हेतु केवल भारतीय वेशभूषा ही ड्रेस कोड होगा, बच्चों के फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं डांस प्रतियोगिताओं के लिए भी इस में चर्चा की गई एवं अतिथि गणों की भी रूपरेखा तय की गई प्रतिवर्ष माता की आरती के साथ ही यह आयोजन तीन दिवसीय तृतीय,चतुर्थी और पंचमी को रखा गया है एवं आशा की जा रही है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन सफल रहे इसलिए अच्छी तैयारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *