दल्ली राजहरा :- माननीय मुख्यमंत्री जी का कल दल्ली राजहरा प्रवास है आज से बालोद जिले के प्रवास पर है आपका स्वागत करते हुए आपको याद दिलाना चाहूंगा कि केंद्र सरकार द्वारा दल्ली राजहरा को केंद्रीय विद्यालय की सौगात दी गई है परंतु जिले के आपके तीनों विधायकों की आपसी खींचतान में आज 4 साल से जगह का चयन नहीं हो पा रहा है मुख्यमंत्री जी को याद दिलाना चाहूंगा बालोद जिले के बेरोजगार आप के घोषणा पत्र में किए वादे बेरोजगारी भत्ता को आप को याद दिलाना चाहते हैं महिलाएं आपसे शराबबंदी का वादा पूरा करने आपसे मिलना चाहती है दल्ली राजहरा शहर जहां से करोड़ों रुपए बीएसपी के माध्यम से जिले और राज्य सरकार को मिल रहा है परंतु आप दल्ली राजहरा के जिस रोड से गुजरने वाले हैं आपसे निवेदन करता हूं कि उस रोड को देखना चाहेंगे उस शहर को देखना चाहेंगे आपका प्रशासन रोड बना भी रहे ऐसा बना रहे हैं कि आप उस रोड से आएंगे और वापस जाते जाते वह रोड वापस उखड़ जाएगा आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं युवा आतुर है प्रदेश के मुखिया का स्वागत करने आप 4 साल में पहली बार दल्ली राजहरा आप पधार रहे हैं बालोद जिला पधार रहे हैं आप के घोषणापत्र को याद दिलाना आपके सरकार के भ्रष्टाचार को याद दिलाना आप का पूरी ताकत से स्वागत करने इंतजार कर रहे हैं जल्दी पधारिए स्वागत है आपका ।
प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के बालोद जिला आगमन को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ लूनिया ने मुख्यमंत्री को बालोद से दल्ली राजहरा सड़क मार्ग से आने का न्योता दिया सौरभ लुनिया ने कहा कि जनता ने आप को मुख्यमंत्री बनाया है आपसे निवेदन है कि उस मार्ग से आप आए जिस मार्ग से जनता आना-जाना करती है आप आकर देखें आपके प्रदेश की सड़कों का क्या हाल है सड़क बची नहीं है केवल बड़े-बड़े गड्ढे हैं रोज जाने जा रही हैं जिसका जिम्मेदार प्रशासन मौन है आपसे निवेदन है अब जनता के द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री हैं आप एक बार मेरे निवेदन को स्वीकार करके बालोद से दल्ली राजहरा सड़क मार्ग से आएं आपका स्वागत है दल्ली राजहरा में
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904