Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला मछुवारा प्रकोष्ठ का बैठक सम्पन्न,मछुवारा प्रकोष्ठ संयोजक नेहरू निषाद व गुंडरदेही विधानसभा के प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास,शिव धरमगुड़े शामिल रहे

गुंडरदेही : आज भारतीय जनता पार्टी जिला मछुवारा प्रकोष्ठ का बैठक रामजानकी मंदिर परिसर बघमरा गुंडरदेही में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के तहत जिला संयोजक सूरजभान निषाद के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष बालोद श्री कृष्णकांत पवार के मार्गदर्शन में आहूत किया गया । जिसमें मुख्यातिथि के रूप में मछुवारा प्रकोष्ठ संयोजक श्री नेहरू निषाद व गुंडरदेही विधानसभा के प्रभारी श्री गौरीशंकर श्रीवास उपस्थित हुए । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गौरीशंकर श्रीवास जी ने कहा कि हम सबको भवसागर पार कराने का कार्य भगवान रामजी करते है और भगवान रामजी को कोई भवसागर पार कराने का कार्य कोई समाज किया है तो वो मछुवा समाज है और आज ये समाज अपने हक अधिकार के लिए वंचित है वर्तमान कांग्रेस सरकार आज हर वर्ग को ठगने का कार्य किया है । कांग्रेस सरकार की नवीन मछली नीति का विरोध करते हुए कहा कि मछुवा समाज जो कि एक सरल और सहज समाज है जिसके जीवन यापन का आधार ही मछली पालन है उन्हें उनके परंपरागत व्यवसाय से दूर करने का कार्य नवीन मछली नीति के माध्यम से ये सरकार कर रही है । भारतीय जनता पार्टी मछुवारा समाज के साथ है तथा हक और अधिकार के लड़ाई में मछुवारों के साथ प्रथम पंक्ति में साथ खड़े होकर साथ देने की बात कही । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यातिथि प्रदेश संयोजक श्री नेहरू निषाद ने कहा कि छ ग में कांग्रेस की सरकार मछुवा समुदाय को भी बहुत से लोक लुभावने वायदे करके सत्ता में आई है आज कांग्रेस सरकार की जो नवीन मछली नीति है वह किसी भी दृष्टिकोण से मछुवारों के हित मे नहीं है । नवीन मछली नीति में मछुवा शब्द की परिभाषा ही बदल दिया गया है जिससे मछुवा समुदाय आक्रोशित है । पंजीकृत मछुवा सहकारी समितियों के कार्यक्षेत्रों को सीमित किया जा रहा है । मछुवारों के हक को छीनने का कार्य यह कांग्रेस की सरकार कर रही है । आगामी समय मे उक्त मछली नीति के विरोध स्वरूप राज्यपाल जी से मुलाकात कर संज्ञान में लाने की बात तथा आगामी समय में हक और अधिकार के लिए सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने की बात मुख्यातिथि जी ने कही । कार्यक्रम को श्री शिवधरम गुड़े सह संयोजक मछुवारा प्रकोष्ठ, श्री दुष्यन्त कुमार सोनवानी मंडल अध्यक्ष गुंडरदेही ने भी संबोधित किया ।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन शशीकांत निषाद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमों ने किया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री टीकाराम निषाद पार्षद गुंडरदेही व किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, श्री हरीश निषाद पार्षद गुंडरदेही, श्री कलिंदा निषाद पूर्व सरपंच बघमरा, श्री सुरेश केसरवानी महामंत्री खेरथा मण्डल, श्री चैतन्य निषाद अध्यक्ष किसान मोर्चा खेरथामण्डल, मोहनलाल , हलधर , सेवकराम , धनीराम , कुलदीप राम , भूखनलाल , लालूराम , राधेश्याम , दसरथ , रामावतार , राकेश , समारू जी, देवनारायण , विक्रम , गोपाल व बालोद जिले से 90 की संख्या में मछुवारा प्रकोष्ठ के कार्यकर्तागण उपस्थित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *