

नगरी—देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी द्वारा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वाधान में महामाई फरसिंया में स्वच्छता कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र नेताम,जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिनेश्वरी नेताम के नेतृत्व में महामाई मंदिर परिसर फरसिंया में आयोजित किया गया।इस दौरान मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई किया गया।इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति द्वारा भाजपा नेताओं का श्रीफल भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष शिवदयाल साहू, भीमसेन सिन्हा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नाग, कमलेश निर्मलकर सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904