Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा- अभिषेक शुक्ला


भाजपा के सेवा पखवाड़ा से आम कार्यकर्ता के रूप में अपनी कराई उपस्थित दर्ज


देवरीबंगला– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुंडरदेही विधानसभा के खेरथा मण्डल द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम भन्डेरा में में अमृत सागर सरोवर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने ग्राम के बड़े तलाब के आस-पास साफ-सफाई की।


कार्यक्रम में जिलापंचायत बालोद के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला ने भाजपा प्रवेश करने के बाद अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पूरी तन्मयता के साथ पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभानी की शुरुवात कर दी। वे आम कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
शुक्ला ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में स्वच्छता अभियान चलाकर पार्टी यह संदेश दे रही है की हम महात्मा गांधी जी के नाम और छायाचित्र का उपयोग कांग्रेस की तरह नहीं करते हम गांधीजी के दिखाए मार्ग पर चलकर आम लोगों के सेवा और उनको मिलने वाले सुविधाओं के प्रति सजग हैं मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत बड़ी तेजी से पूरी मजबूती के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी मन में राष्ट्रवाद की भावना है उनका जीवन राष्ट्र को समर्पित है।
उनके नेतृत्व में भारत समस्त विकाशील देशों से हर मामले में आगे निकल रहा है। उन्ही के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,संगठन महामंत्री पवन साय एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के जाबाज पदाधिकारीयों एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी निष्ठावान और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत से 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ छतीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और पुनः विकास अपने रफ्तार में आएगी।
कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल ने सेवा पखवाड़ा के विषय में कार्ययोजना के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस 17 से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलेगा। 25 सितम्बर को पंडित दिनदयाल उपाध्याय जंयती आयोजित की गई है जिसमें वृक्षारोपण व 11 बजे मन की बात कार्यक्रम आयोजित की गई है।
कार्यक्रम को प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य चेमन देशमुख, कार्यक्रम संयोजक शिवकुमार धरमगुड़े, ने भी संबोधित किया। महामंत्री सुरेश केसरवानी, चैतन्य निषाद, दिलीप सिन्हा, भुनेश्वर साहसी, केदार देवांगन, अधराजी राणा, खेदूराम जायसवाल, सुरेन्द्र देवांगन, मोहित कुमार, किशोरी देवांगन, परदेशी राम गांवरे, मेहतरू राम धनकर, देवानंद गांवरे, कृपाराम, नरेन्द्र यादव, रामराज यादव, सहदेव निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *