Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

तालुक विधिक सेवा समिति डौंडी लोहारा द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों की कानूनी जानकारी देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया

बालोद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद डॉ. प्रज्ञा पचौरी जी के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत कार्यालय डौंडी लोहारा में तालुक विधिक सेवा समिति डौंडी लोहारा द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों की कानूनी जानकारी देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्रीमती सुमन सिंह, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-02 सुश्री स्वेता पटेल, अधिवक्ता श्रीमती रीता पांडे एवं श्रीमती नर्मदा निषाद वक्ता के रूप में उपस्थित रही एवं वरिष्ठ प्रतिभागी के रूप स्कूल की शिछिकाए, मितानीन, आँगन बाड़ी कार्यकर्ता, महिला कमांडो एवं सफाई मित्र बहने उपस्थित रही।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्रीमती सुमन सिंह उनके उद्द्बोधन में बताया गया कि इस कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराकर महिला शशक्तिकरण करना है, इसलिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को प्रतिभागी के रूप में इस शिविर आयोजित किया गया हैं, सचिव द्वारा महिलाओं को उनके मौलिक अधिकार, नीति निदेशक तत्व एवं संवैधानिक उपचार, सखी वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में बताया गया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डौंडी लोहारा सुश्री स्वेता पटेल के द्वारा गिरफ्तार व बंदी महिलाओं के अधिकार के सम्बंध में जानकारी दी गई साथ ही प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर सरल शब्दों में बताया गया। शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती रीता पाण्डे द्वारा घरेलू हिंसा प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम आदि की जानकारी दी गई। इसी प्रकार मुख्य वक्त श्रीमती नर्मदा निषाद ने लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, माता पिता व वरिष्ठ नागरिक का भरण पोषण, गर्भ धारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकलीफ अधिनियम आदि की जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्री रमेश शर्मा, श्री देवेंद्र साहू, श्री कमलेश्वर साहू, श्री दीपक साहू, श्री बृजेश साहू, श्रीमती खुर्सीद सिद्दीकी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *