Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खेरथा मण्डल में मनाया गया पंडित दीनदयाल जी की जन्मजयंती

खेरथा मंडल के सभी शक्ति केंद्र सहित ग्राम पंचायत के सभी बुथ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया। मंडल द्वारा सभी बुथ के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया था। जिसमें जेवरतला में जिला के महामंत्री किशोरी साहू, मार्री बंगला विवेक वैष्णव, गहिरा नवागांव के लिए मछुआरा प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शिवकुमार धरमगुडे, भरदा (ट) में मंडल के मंत्री भूनेश्वरी ठाकुर, खामतराई में मंडल उपाध्यक्ष रामलाल नायक थे। देवरीबंगला के दोनों बुथ केन्द्र में संयुक्त रूप बजरंग चौक गायत्री मंदिर परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के की जन्म जयंती मनाया गया। कार्यक्रम के प्रभारी राधेश्याम देवांगन ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद, अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्टवादी, महान विचारक और हमारे पथ पदर्शक थे। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सरपंच अशोक परसाई ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच आजादी के बाद भी गांव में रहने वाले अंतिम व्यक्ति की आर्थिक विकास होना चाहिए एवं अंतोदय योजना के माध्यम से हर गरीब परिवार लाभ मिलना चाहिए। भाजपा नेता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संदीप बाजपाई ने कहा हमारे जनसंघ के नेताओं के भावनाओं को मुर्त देने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के शासन द्वारा अंतोदय योजना का शुभारंभ कर प्रत्येक गरीब परिवार को एक रूपये में चावल योजना लागू किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रमुख भूपेंद्र साहू, जालम ठाकुर, भेख राम साहू, उपसरपंच मनोज देवांगन, पंच चतुर कुलदीप, डोमेन्द्र मंडावी, मुन्ना सिन्हा, मुरली निषाद, रोहित साहू, हेमराय ठाकुर, विनय कुमार, देवेंद्र पटेल, टिलेश्वर देवांगन, तेजराम निषाद, घन्नू देवांगन, अशोक गोलू, मिलाप ठाकुर, फिरंगी सहित ग्रामीण बच्चे भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *