बालोद 29 सितम्बर 2022
डाॅ. भंवर सिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान वर्ष 2022 के लिए प्रविष्टियां 30 सितम्बर 2022 तक आमंत्रित किया गया है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री के.एस.मसराम ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में आदिवासियों की सेवा एवं उनके आर्थिक उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली किसी एक स्वैच्छिक संस्था को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा डाॅ. भंवर सिंह पोर्ते की स्मृति में प्रदेश स्तर का सम्मान स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र/ प्रविष्टियां, समाजसेवी संस्था द्वारा बंद लिफाफे में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक द्वारा 30 सितम्बर 2022 शाम 05 बजे तक कार्यालय सचिव छ.ग. राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, शहीद भगत सिंह चैक शंकर नगर रोड पुराना लोक सेवा आयोग परिसर ‘‘ब्लाक-ए‘‘ रायपुर छ.ग. में प्रस्तुत किया जा सकता है। उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट सीजी ट्रायबल डाॅट जीओवी डाॅट इन पर उपलब्ध है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904