बालोद 29 सितम्बर 2022
मिनी माता सम्मान(महिला उत्थान) वर्ष 2022 के लिए 10 अक्टूबर 2022 तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ठ कार्य करने वाली राज्य की एक महिला/अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता है। इसके तहत् एक महिला/संस्था को 02 लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि इच्छुक महिला/संस्था 10 अक्टूबर 2022 तक संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 79 कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बालोद में सम्पर्क कर आवेदन जमा कर सकते हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904