google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने ली जिले के राईस मिलर्स की बैठक भारतीय खाद्य निगम में जमा हेतु शेष चांवल को शीघ्र जमा करने के दिए निर्देश



बालोद 29 सितम्बर 2022
कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के राईस मिलर्स की बैठक लेकर वर्ष 2021-22 में सहकारी समितियों एवं धान उपार्जन केन्द्रों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के उठाव के बदले भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में जमा हेतु शेष रह गए चांवल के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। डाॅ. सिंह ने राईस मिलर्स से जमा हेतु शेष लाटों के संबंध में जानकारी लेते हुए सभी राईस मिलर्स को शेष चांवल को शीघ्र भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में जमा करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने खरीफ वर्ष 2021-22 मंे पंजीकृत मीलिंग क्षमता, उठाव किए गए धान के आनुपातिक चांवल जमा, खरीफ वर्ष 2022-23 में उपयोग हेतु मिलर बारदानों तथा नवीन मिल पंजीयन एवं नवीनीकरण की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री एच.एल.बंजारे सहित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी तथा जिले के मिलर्स उपस्थित थे।
क्रमांक/584/ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *