
बालोद/दल्ली राजहरा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश के बालोद जिला के पवित्र झलमला गंगा मैया माँ का मंदिर लाखों करोड़ों धर्मप्रेमियों श्रदालुओ की आस्था का केंद्र है। जंहा कुछ समय से ज्योति कलश स्थल के पास दीवार में पूर्व से यीशु मसीह व मक्का मदीना के चित्र बनाये गए थे। जो कुछ समय से सनातन धर्म से जुड़े लोगों को सही नही लग रहा था की हिंदू धर्मस्थलों में आस्था केंद्रों में मठ मंदिरों में दूसरे धर्म के आराधना स्थलों का चित्रण क्यों हो इसी विषय को लेकर कुछ समय से हिंदू धर्म संगठन में यह विषय आया और इसको मंदिर प्रांगण के दीवारों से हटाने की बात कही गई ।
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने इस विषय को लेकर आज बजरंग दल के जिला संयोजक शशांक तिवारी,दल्ली राजहरा नगर सुरक्षा प्रमुख विजय कुशवाहा,व रवि तिवारी को गंगा मैया समिति के प्रमुखों से चर्चा करने को कहा व आज ही बजरंग दल संयोजक शशांक तिवारी अपने सदस्यों के साथ मन्दिर समिति के प्रमुख सोहन लाल टावरी से चर्चा की व हिंदू धर्म समाज की भावनाओ से अवगत कराया इस विषय पर माँ गंगा के अनन्य सेवक व ट्रस्टी श्री सोहनलाल टावरी जी ने संगठन से कहा कि यह चित्र बहुत पुराने समय से दीवारों में बने थे नवरात्र के बाद ही दीवारों की पुताई कराकर इसको हटा दिया जाएगा व हिंदू धर्मस्थलो मंदिर में सनातन देवी देवताओं के ही चित्र व प्रतिमा रहेगा।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904