Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जगराता के साथ जोत जवारा विसर्जित

ग्राम जूनापानी के मां दंतेश्वरी मंदिर में आस्था की दीप प्रज्वलित की गई थी ।9 दिनों तक मंदिर में आसपास के गांव के श्रद्धालुओं का दर्शन हेतु तांता लगा रहता था मंदिर में रोज रात्रि के समय भक्तों के द्वारा जस भजन गीत की प्रस्तुति होती थी जिस का आनंद लेने के लिए अपार संख्या में भीड़ लगी रहती थी। मां दंतेश्वरी मंदिर में हवन पूजन के दिन जगराता देवकर की प्रस्तुति हुई एवं भंडारा महा प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। जगराता कार्यक्रम की प्रस्तुति में श्री खेमचंद पिपरौल चारभाठा अंबागढ़ चौकी की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पटेल श्री चंद्रशेखर सुकतेल, अध्यक्षता देव समिति के अध्यक्ष श्री धनसाय साहू जी किये। विशेष अतिथि के पद पर श्रीमान नारायण ठाकुर जी ग्रामीण विकास समिति के सचिव, श्री खेमचंद पिपरौल जी एवं जयचंद चंदेल जी विराजमान रहे। जगराता पश्चात प्रातः काल ज्योति कलश की विसर्जन की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *