पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने बालोद जिला में ग्रीष्म कालीन धान फसल हेतु जलाशयों से पानी छोड़ने की मांग को लेकर ग्राम बेलौदी में आसपास के गांव के किसानों की बैठक ली। जिसमें 6 अक्टूबर मुख्यमंत्री के नाम बालोद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जलाशयों से पानी छोड़ने की मांग की जायेगी।
किसानों को संबोधित करते हुए उन्होनेे कहा कि इस वर्ष बालोद जिला के जालाशयों में पर्याप्त मात्रा में पानी का भराव हुआ है। ऐसे में किसानों को इसका लाभ मिलना चाहिए। पुरे जिले के किसान इस संबध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ग्रीष्मकालीन धान फसल के लिए खरखरा, तांदुला, गोंदली, मटियामोती बांध, खपरी,गंगरेल सहित अन्य जलाशयों से पानी छोड़ने की मांग की करेंगे ताकी जिले के किसान गर्मी फलस ले कर अपनी आमदानी बढ़ा सकें।
जिले के किसानों को इस वर्ष कई स्थानों पर अतिवृष्टी से नुकसान भी हुआ है जिसकी भरपाई वे गर्मी फसल ले कर कर सकते हैं। इस बार कोई बहाना नहीं चलेगा पानी की कमी हुई तो खामियाजा सरकार को भुगतना होगा हम किसानों के साथ हैं।
बारदाना की व्यवस्था सरकार करे :-
उन्होने 1 नवंबर से होने वाले धान खरीदी के संबध में भी कहा कि पिछले तीन वर्षों से सरकार बारदाना की व्यवस्था करने में नकाम रही है यदि इस बार भी रवैया यही रहा तो किसानों के साथ आंदोलन करेंगे।
किसानों को विगत वर्षों से बारदाना की व्यवस्था स्वयं करनी पड़ी है उन्हे उंचे दामों में बारदाना खरीदना पड़ा है जिसका लाभ दलालों को हुआ।
बैठक में प्रमुख रूप से नोहर सिंह,डॉ रोहित साहू,डॉ विनोद,त्रिभुवन साहू,बिसाहू राम, तोरण तेजस्वी,उमेश साहू, चतुर सिंह,राधेश्याम,ढाल श्रीवास, टीकाराम, ओमप्रकाश, ज्ञानिक साहू, सियनमरा, थानुराम, महेंद्र कुमार, बंशीलाल, नोहर सिंह, प्रकाश सांवरे, भोजराम साहू सोनू राम, मिलाप सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904