Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विजयदशमी पर दल्ली राजहरा में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के द्वारा शस्त्र पूजन किया गया

बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के द्वारा संस्कृति तथा पारंपरिक पूजन शस्त्र पूजन का भी रहता है जो कि दशहरे के दिन शस्त्र की पूजा की जाती है उसी परंपरा के अनुसार आज दल्ली राजहरा के बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद के द्वारा विधि विधान से शस्त्र की पूजा की गई विजयदशमी का पर्व पर ही शस्त्रों की पूजा क्यों की जाती है इसके पीछे यह कारण है कि भगवान श्री राम और रावण का युद्ध काफी दिनों तक चला अंत में बुराई पर अच्छाई की विजय हुई और जिन अस्त्र शस्त्र से रावण का वध हुआ था उन शस्त्र को भगवान श्री राम के द्वारा पूजन कर उन देवताओं को वापस किया गया था जो ऋषि मुनि और देवताओं के द्वारा उन्हें मिला था दशहरे के दिन शस्त्र पूजा की परंपरा तब से चली आ रही है. इस शस्त्र पूजा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित बजरंग दल जिला संयोजक शशांक तिवारी विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष शंकर साहू जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन राय नगर उपाध्यक्ष हरीश बाग नगर मंत्री गोलू जायसवाल, विनोद मातृशक्ति संयोजिका जानकी यादव सह संयोजिका नंदा पसीने नगर सुरक्षा प्रमुख विजय कुशवाहा नितिन सहारे व अन्य संगठन के सदस्य व बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *