Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नवपदस्थ कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय, सी-मार्ट, गढ़ कलेवा एवं कला केन्द्र का निरीक्षण मरीजों को जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश



बालोद 06 अक्टूबर 2022
नवपदस्थ कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज जिला मुख्यालय बालोद में जिला चिकित्सालय एवं सी-मार्ट, गढ़ कलेवा, कला केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री शर्मा जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में पहुॅचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का पड़ताल किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। श्री शर्मा ने मरीजों से उनके उपचार की सुविधा के अलावा अस्पताल में उन्हें मिलने वाले भोजन, नाश्ता, शौचालय एवं स्नानागार की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को मरीजों के समुचित ईलाज के अलावा अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने जिला चिकित्सालय के पुरूष, महिला एवं शिशु वार्ड, आॅपरेशन थियेटर, दवाई वितरण कक्ष आदि का निरीक्षण किया। श्री शर्मा ने पुरूष वार्ड में भर्ती बुजुर्ग मरीज श्री दुखुराम एवं सुदामा तथा महिला वार्ड में भर्ती मरीज श्रीमती निर्मला बाई तथा शिशु वार्ड में भर्ती बच्चों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. श्रीमती शीतल बंसल, सिविल सर्जन डाॅ. श्रीमाली सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
कलेक्टर श्री शर्मा ने जिला मुख्यालय बालोद स्थित सी-मार्ट पहुॅचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों से सामग्रियों की प्रतिदिन की कुल बिक्री एवं आय आदि के संबंध में जानकारी ली। श्री शर्मा ने अधिकारियों को सी-मार्ट को और अधिक बेहतर बनाने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने गढ़ कलेवा का भी निरीक्षण कर वहाॅ कार्यरत् स्वसहायता समूह की महिलाओं से गढ़ कलेवा में मिलने वाली चीजों के संबंध में जानकारी ली। उन्हांेने मौके पर उपस्थित मुख्य नगर पालिका अधिकारी को गढ़ कलेवा परिसर में रोपे गए पौधांे के सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने हेतु शीघ्र काऊ कैचर बनाने के निर्देश दिए। श्री शर्मा कला केन्द्र में पहुॅचकर कला केन्द्र की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कला केन्द्र के रिकार्डिंग स्टूडियो, वादन एवं म्यूजिक एवं चित्रकला कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कला केन्द्र के व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने हेतु मौके पर उपस्थित एस.डी.एम. श्रीमती शीतल बंसल एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *