Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह रैली में नन्ही बालिका तन्वी लोढा ने कहा “जब रखोगे जीवों का ध्यान तभी बनेगा मेरा भारत महान”

डी लोहारा डौंडीलोहारावनमंडलाधिकारी बालोद आयुश जैन तथा उपवनमंडलाधिकारी दल्लीराजहरा जे.एल.सिन्हा के मार्गदर्शन में दिनांक 07.10.2022 को वन परिक्षेत्र अधिकारी लोहारा एन.के.सिन्हा के नेतृत्व मे परिक्षेत्र लोहारा के अधिकारी कर्मचारियों तथा वनप्रबंधन समिति के सदस्यों एवं सुरक्षा श्रमिकों द्वारा दिनांक 02 अक्टूबर 2022 से 08 अक्टूबर 2022 तक वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत् पैदल रैली वन परिक्षेत्र कार्यालय से राम नगर चौक लोहारा तथा बाइक रैली वन परिक्षेत्र कार्यालय लोहारा से माटरी से रेंगाडबरी होते हुये मंगचुआ तक रैली निकालकर आम नागरिकों से वन्य प्राणियों की सुरक्षा तथा वनों की सुरक्षा करने के संबंध में अपील कर संकल्प लिया गया।


उक्त रैली में नगर की नन्ही बालिका तनवी जैन ने भी “जब रखोगे जीवों का ध्यान,तभी बनेगा मेरा भारत महान” के नारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *