
Cg 24 आज तक
रिपोर्टर बोधन भट्ट बालोद
बालोद जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लंबे समय से जुआ व सट्टे का कारोबार बेखौफ संचालित हो रहा है अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है सटोरिए भी बड़े होशियारी से आज के नए जनरेशन से नए तरीके से ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलवा रहे हैं
इस कारण क्षेत्र में खुलेआम यह कारोबार खूब फलफूल रहा है
लाटाबोड़ ,पासुद ,देवीनवागाव खपरी परसही , निपानी,नेवारी कला बेलमांड , पड़किभाट
आदि ग्रामीण क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को पुलिस का जरा भी भय नहीं है बालोद पुलिस जुआ,सट्टा शराब पर कुछ दिन तक तो एक-दो छोटे प्रकरण बनाकर खानापूर्ति कर दी जाती थी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में से किसी प्रकार की मुहिम को अंजाम नहीं दिया जाता है इस कारण जुए के अड्डे व सट्टे की खाईवाल के हौसले बुलंद है वे अपने काम को खुलेआम संचालित कर रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगो के संरक्षण में इनका संचालन हो रहा है
गांवों में चल रहे अवैध कारोबार से कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं स्थिति यह है कि जहां खुलेआम जुआ और सट्टा चल रहा है उन गांवों के थाना के अंतर्गत होने से स्थानीय पुलिस कार्रवाई नहीं करता इन गांवों की तरफ जाना तो दूर कि बात इस मामले से अनभिज्ञ बने हुए है क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार से प्रशासन नजर चुरा रहा है और उच्च अधिकारियों को गुमराह कर रहा है ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904