Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुजगहन में हुआ रावण दहन
युवा मोर्चा ने शरदपूर्णिमा पर हुआ आयोजन

मुजगहन में हुआ रावण दहन
युवा मोर्चा ने शरदपूर्णिमा पर हुआ आयोजन
देवरीबंगला- ग्राम मुजगहन में युवा मोर्चा दशहरा उत्सव समिति द्वारा शरदपूर्णिमा के दिन रावण दहन का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विरेन्द्र साहू ने कहा कि अधर्म पर धर्म की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में रावण दहन करते हैं। इसके बाद दीपावली का त्यौहार मनाया जायेगा इसी दिन भगवान राम श्रीलंका से आयोध्या लौटे थे। उन्होने समिति को पांच हजार रूपये देने की घोषणा की। विशेश अतिथि जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवाओं की सक्रियता पर हर्ष व्यक्त करते हुए 2000 रूपये देने की घोषणा की। समिति द्वारा लंका दहन पश्चात रावण के पुतले का दहन किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास, मण्डल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल, जनपद सदस्य ज्योती ठाकुर, विवेक वैष्णव, ललित हिरवानी, योगेश्वर सिवना, शुभम देवांगन, राजेश साहू, चुरामन साहू, यादराम सिन्हा, योगिता साहू, रूपा साहू, देवकला सिन्हा, नेमचंद साहू, भूषण सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटो-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *