
बालोद जिले के थाना डौंडीलोहारा संजारी चौकी क्षेत्र ग्राम अछोली में 26 वर्षीय युवक युवराज सोनकर पिता पलटू राम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनों ने पुलिस पर युवक को थाना ले जाकर प्रताड़ित कर पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाते हुए मानसिक रूप से परेशान होकर मौत को गले लगाने की बात कह रहे है युवक का शव खेत मेड़ के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकता मिलता है, पुलिस को सूचना मिलते ही एसडीओपी सहित थाना प्रभारी व पुलिस की टीम व तहसीलदार मौके पर मौजूद हैं घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजन चौकी प्रभारी को घटनास्थल में बुलाने की मांग कर रहे हैं |


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904