Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंत्री अनिला भेड़िया ने बीइओ से कहा शिक्षक अशोक खोबरागड़े को निलंबित करे,ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे में मिल रहा शिकायत

नायक फिल्म की तर्ज पर कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने ऑन द स्पॉट कार्यवाही कर रही है। कर्मचारियों में मचा हड़कंप
डौंडीलोहारा:- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे ग्राम उरेटा पहुंचे जहां ग्रामीणों ने बाजे गाजे के साथ स्वागत सत्कार करते हुए भूमि पूजन स्थल तक अगवानी करते हुए ले गए। जहां कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने अतिथियों के साथ मंगल भवन के लिए भूमि पूजन किया । मंगल भवन की सौगात मिलने से भूमि पूजन के समय ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया का आभार मानते हुए जोरदार स्वागत किया। छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र के सामने पूजा अर्चना कर मंत्री अनिला भेड़िया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं भाषण देने नहीं बल्कि आपकी समस्याओं को जानने आई हूं। शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं जिसकी जानकारी लेने आई हूं । आप हमसे संतुष्ट हैं या नहीं इसे भी मैं जानने आयी हूं । यदि संतुष्ट नहीं हो तो आप मुझे उस समस्या को बताइए उस कमी को दूर करने का प्रयास करूंगी। और यदि संतुष्ट हैं तो तालियां बजाकर संतुस्ट होने का संकेत करें तो ग्रामीणों ने तालियां बजाकर कर सम्मान किया। मेरे कार्यकर्ता व आम जनता के लिए हमेशा दरवाजा खुला है। मेरे कार्यालय में कर्मचारी हमेशा उपलब्ध रहते हैं। लिखित या मौखिक सूचित करें । आपकी समस्याओं का समाधान होगा । वनांचल ग्राम चिलमगोटा के सरपंच लिलेश्वरी भुआर्य ने ग्राम पंचायत के सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ एक शिक्षक अशोक खोबरागडे कि हमेशा अनुपस्थित रहने की शिकायत किया। ग्राम पंचायत के शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने बीईओ लूणकरण ठाकुर को सहायक शिक्षक अशोक खोबरागडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिये। नायक फिल्म की तर्ज पर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने ऑन द स्पॉट कार्रवाई कर रही है। जिससे आम जनता काफी प्रसन्न नजर आ रहे हैं। चिलमगोटा के ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कैबिनेट मंत्री ने सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को आदेश देते हुए कहा कि जनता के साथ गलत करने वालों या उनकी सेवा में कमी करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। सभी विभाग आम नागरिकों के कार्यों को प्रमुखता से करें । शिकायत आने पर उचित कार्यवाही की जायेगी। कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने अपने भेंट मुलाकात के कार्यक्रम के दौरान मंगल भवन, अतिरिक्त कमरा तथा सीसी रोड का भूमिपूजन कर ग्रामीणों को सौगात देते हुए गांव के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ मिले। जिसके लिए राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को सक्रिय रहने अपील की। छतीसगढी ओलम्पिक का ज़िक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ की विलुप्त होते संस्कृति को पुर्नरजीवित करने पारम्परिक खेल कूद को बढ़ावा देने राजीव युवा मितान क्लब के खाते में सालाना एक लाख रुपये देकर संस्कृति को सहेजने का सफल प्रयास कर रहे हैं। जिसका सभी लाभ लें। कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने ग्राम सिरपुर, बगईकोंहा, गुरामी, रायगढ़, माटरी, उसरीटोला के ग्रामीणों के बीच पहुंच कर भेंट मुलाकात किया। कैबिनेट मंत्री की सहजता को देखकर क्षेत्रवासी काफी प्रसन्न नजर आ रहे हैं। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने युवा मितान क्लब के सदस्यों को सक्रिय रहने की अपील की।कैबिनेट मंत्री के काफिला में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर, मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा, जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, युवा नेता जतिन भेंडिया, माधव गिरी गोस्वामी, नेतराम भांडेकर, गुलाब भंसाली, मेधनाथ साहू, प्रकाश शर्मा, चंद्रशेखर चुरेन्द्र, लक्ष्मी भोयर, सरोज पटेल प्रमुख रूप से शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *