Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ग्राम उमरादाह और पैरी में आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण



बालोद 13 अक्टूबर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम उमरादाह और गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पैरी में आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहाॅ बच्चों को प्रतिदिन मिलने वाले पोषक आहार, गरम भोजन, खेल सामग्रियों व बच्चों के पोषण की स्थिति की जानकारी आंगनबाड़ी केन्द्र कार्यकर्ता से ली। कलेक्टर ने बच्चों व गर्भवती एवं शिशुवती माताओं हेतु पकाए जा रहे भोजन का भी अवलोकन कर रोटी-सब्जी-दाल की गुणवत्ता परखी। उन्होंने कहा कि सभी को समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन दें। उन्होंने गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को टिफिन के माध्यम से घर पहुॅच भोजन प्रदाय करने की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों से रंगों के नाम, कविता और प्रतिदिन मिलने वाले भोजन के बारे में भी पूछा। उन्होंने वहाॅ उपस्थित ग्रामीणों से भी चर्चा कर गाॅव में उचित मूल्य की दुकान से मिलने वाले राशन सामग्री, पेंशन भुगतान, स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान एस.डी.एम. श्रीमती शीतल बंसल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री हरिकीर्तन राठौर आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *