
बालोद 13 अक्टूबर 2022
जिले के नगर पंचायत अर्जुन्दा में स्थानीय लोगों की पहुप्रतिक्षित मांग नया बस स्टैण्ड के निर्माण हेतु आज बाजार के समीप स्थल का चिन्हांकन किया गया। संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने आज नया बस स्टैण्ड के निर्माण हेतु स्थल का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री शर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे चिन्हित किए गए स्थल में मार्किंग कर आगे की कार्रवाई त्वरित रूप से करें, जिससे लोगों को नया बस स्टैण्ड की सुविधा जल्द मिल सके। उन्होंने नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नया बस स्टैण्ड हेतु बेहतर डिजाईन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने वहाॅ चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाईयों की उपलब्धता सहित प्रतिदिन आने वाले मरीजों के ईलाज के संबंध में भी जानकारी ली।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904