
बालोद 18 अक्टूबर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आम लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों और समस्याओं को सुना। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा से मुलाकात करने पहुॅचे थे। कलेक्टर ने उनके मांगों एवं समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर उसके निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम सरेखा की गोधनी बाई ने विधवा पेंशन दिलाने, ग्राम गुरूर के मुलाबाई ने मरम्मत कार्य कराने, ग्राम सोंहतरा के ग्रामीणों ने खसरा सुधार कराने सहित अन्य लोगों ने भी अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर श्री शर्मा को सौंपे।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904