
•
गिरफ्तार • धारा 34 (1) क आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
● आरोपियों के कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 1600 रुपये एवं एक एक्टीवा स्कूटी कमांक सीजी-24 एस-2240 कीमती 10,000 रूपये को किया गया जप्त
विवरण : श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 20.10.2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा आईटीआई से शराब भट्ठी रोड दल्लीराजहरा में आरोपी भुनेश्वर देवांगन पिता स्व० खिलेश्वर देवांगन एवं रोशन साहू पिता राजेश सहा साकिनान वार्ड क0 24 दल्लीराजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 1600 रूपये एवं एक एक्टीवा स्कूटी कमांक सीजी-24 एस-2240 कीमती 10,000 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 34 (1) क आबकारी एक्ट एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक एसकुमार तारम की सराहनीय भूमिका रही।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904