
जुआरियों के विरूध्द बालोद पुलिस की बडी कार्यवाही।
320 जुआरियों के विरूध्द 13 जुआ एक्ट के तहत् 124 प्रकरण दर्ज किया गया।
जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 1,98,495/- रूपये व 52 पत्ती ताश बरामद।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश राठौर के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री नवनीत कौर, उप पुलिस अधीक्षक गीता वाधवानी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रतीक चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल श्री राजेश बागड़े , उप पुलिस अधीक्षक श्री एस.एस.मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक श्री बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में जिला बालोद के थाना/चौकी क्षेत्रो में अवैध रूप से जुआ खेलने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर दिनांक 22.10.2022 से दिनांक 28.10.2022 तक जिला बालोद के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में कुल 124 प्रकरण दर्ज कर 320 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल नगदी रकम 1,98,495/- (एक लाख अटानबें हजार चार सौ पचानवें रूपये) एवं 52 पत्ती ताश बरामद कर कार्यवाही किया गया है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904