हितचिंतक अभियान के तहत हजारो हिन्दू परिवारों को जोड़ने बालोद जिला में निकले हिंदूवादी संगठन,विश्व हिन्दू परिषद ने 6 से 20 नवम्बर तक जिला के 5 प्रखंडो में चलाया कार्यक्रम
10 हजार हितचिंतक का लक्ष्य,युवाओं को बजरंग दल से जोड़कर गणवेश दी जाएगी,वही विहिप की शहर नगर व ग्रामीण इकाई का गठन भी होगा।
बालोद :-संगठित हिन्दू समर्थ भारत,अखण्ड भारत की योजना के साथ विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ ने पूरे प्रांत में हितचिंतक अभियान प्रारम्भ कर लाखों हिन्दू परिवारों से सम्पर्क कर उनको संगठन से जोड़ने व धर्म समाज मे जागरूकता चलाने का अभियान का शुरुआत कर दिया है। इसी क्रम में बालोद जिला विहिप द्वारा जिले के गुंडरदेही, गुरुर,दल्ली राजहरा,बालोद शहर,अर्जुन्दा, डौंडी, डौंडीलोहारा,चीखलाकसा सहित ग्रामीण क्षेत्रो में बड़े पैमाने पर हितचिंतक अभियान का शुभारंभ कर दिया है। विहिप संगठन के बजरंग दल,मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी के जिम्मेदार सदस्य इस अभियान को लेकर काफी उत्साहित है। व इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करने निकल पड़े है। आज प्रथम दिवस गुरुर कोसागोंदी, सनोद,मोहारा,बोडरा,डांडेसरा,जेवरतला, कोचेरा,धनेली, ग्रामों में जाकर हिंदू परिवारों से सम्पर्क किया व सदस्यता दिलाया व आमजन से मुलाकात की ।

बालोद जिला में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल व मातृशक्ति संगठन से जुड़ने लोग बड़ी संख्या में सामने आ रहे है। संगठन के द्वारा गौरक्षा,धर्मान्तरण, लव जिहाद, जैसे मुद्दों को लेकर काम किया जा रहा है। वही हिंदु धर्म समाज मे सनातन धर्म को लेकर बजरंग दल के द्वारा जिले के लगभग 12 केंद्रों में साप्ताहिक मिलन के तहत हर मंगलवार हनुमान चालीसा पाठ भी किया जा रहा है।
बालोद,गुंडरदेही दल्ली राजहरा में विहिप संगठन के गौरक्षा समिति सदस्यों ने बड़ी संख्या में गौमाता को तस्करो से छुड़ाया है। वही तस्करो को पकड़ने में भी कामयाब रहे है।

दल्ली राजहरा नगर में संगठन की मातृशक्ति भी इस अभियान से जुड़कर लौह अयस्क नगरी में भी बड़े स्तर पर अभियान चला रही है। व हर हिंदू परिवारों से संपर्क कर रही है।

बालोद जिला में बजरंग दल का भगवा ब्रिगेड का यह एक्शन मोड़ हिन्दू समाज में भेदभाव, छुआछूत,लव जिहाद के मुद्दों पर केंद्रित किया गया है। हितचिंतक बना रही परिषद इस अभियान के तहत भेदभाव,छुआछूत को समाप्त कर समाज मे एकात्मकता लाने बहनों को लव जिहाद के खिलाफ जागृत करने का भी अभियान चलाकर इस दिशा में काम करेगा।

बालोद जिला के डौंडीलोहारा प्रखंड में विहिप अध्यक्ष ढाल साहू व उनके संगठन साथी कृषि कार्यो में व्यस्त किसानों व महिलाओं तक सम्पर्क करने खेतों में जाकर सदस्यता अभियान चला रहे है। व संगठन से जोड़ रहे है। वही गुरुर प्रखंड के अध्यक्ष लोकेश साहू,कार्यकारी अध्यक्ष राकेश साहू,उपाध्यक्ष नुरसिंह साहू,मंत्री रेखचन्द साहू,बजरंग दल संयोजक तेजेन्द्र गंजीर भी ग्रामीण क्षेत्रो के दौरे पर रहे व सदस्यता कराई
बालोद जिला विहिप अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने इस हितचिंतक अभियान को लेकर कहा कि बालोद जिला में सनातन धर्म समाज से जुड़े लोग विहिप संगठन से जुड़ने सामने आ रहे है। देश का हिन्दू संगठित हो देश समर्थ हो,भारत अखंड हो धर्म समाज मे जागरूकता हो इसके लिए हर हिंदू को मजबूत व संगठित होने की आवश्यकता है। ताकि हमसब हिंदू धर्म समाज के हित मे मजबूती से आगे आकर काम कर सके बालोद जिला में विहिप संगठन व बजरंग दल अपने सेवा,सुरक्षा व संस्कार के मूलमंत्र को लेकर आगे बढ़ रहा है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904