Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कानूनी जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण अभियान चलाया गया

बालोद. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान में एवं छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 31.10.2022 से 13.11.2022 तक कानूनी जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोद डा प्रज्ञा पचौरी के मार्गदर्शन में नालसा माडयूल मेगा कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में दिनांक 06.11.2022 को आयोजित किया गया, उक्त मेगा शिविर में शासन द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को इलेक्द्रीक आटो, इलेक्द्रानिक द्रायसायकल, मछली जाल, आईस बॉक्स आदि प्रदान किया गया तथा कुछ हितग्राहियों को भगनी प्रसूति योजना अंतर्गत चेक, राशन कार्ड प्रदाय की गई एवं स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र वितरण की गई। उक्त मेगा शिविर में विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट श्री मुकेश कुमार पात्रे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती श्यामवती मराबी के द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई एवं श्री योगेन्द्र श्रीवास, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, बालोद द्वारा छ0ग0 शासन द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई एवं श्रम विभाग के श्रमपदाधिकारी श्री संजय सिंह के द्वारा संगठित क्षेत्र के मजदूरों के संबंध में जानकारी दी गई। उक्त अवसर पर सुश्री आस्था यादव,

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री कोनिका यादव, व्यवहार न्यायाधीश तथा श्री हेमंत राज ध्रुव व कुमारी माधुरी मरकाम, प्रशिक्षु न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के पैरालिगल वांलिटियर्स श्री रमेश कुमार शर्मा, कमलेश्वर साहू, बृजेश साहू, प्रमेश्वरी एवं बालोद जिले के हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *