Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दो दिन से गड्ढे में गिरे बैल को विहिप के गौरक्षा समिति ने नगर पालिका के सहयोग से बाहर निकाला व इलाज कर गौशाला भिजवाया

दल्ली राजहरा :-दो बैल लड़ते लड़ते हुए एक बैल लगभग 5 से10 फिट नीचे गढ़े में गिर गयी थी यह बैल 2 दिन पहले से वहाँ गिरी हुई थी, जिसकी सूचना गौ सेवा समिति एवं विश्व हिन्दू परिषद दल्ली राजहरा के सदस्यों को मिलते ही उसका इलाज किये तथा ईलाज के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि उस बैल की कमर टूट गयी है जिससे बैल को निकाल पाना संभव नही था। ततपश्चात समिति के सदस्यों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष शिबु नायर से मदद मांग कर पालिका से जेसीबी की मांग कर निकालने में सहयोग हेतु कहा गया पालिका अध्यक्ष ने इस विषय को गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने तुरंत जेसीबी भेजा व वह स्वयं उस जगह पर आ के निकालने में मदद किये और साथ ही रमेश महलिंगम द्वारा भी जेसीबी की मदद द्वारा उस बैल को सुरक्षित गड्ढे से निकाल कर सुरक्षित डोंडी गौ- शाला भेजवाया गया।इस कार्य हेतु मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष शिबु नायर,रमेश महलिंगम का ,विहिप के अध्यक्ष शंकर साहू, गौ रक्षा प्रमुख दुष्यन्त ताम्रकार व उनके साथियों ,गौ सेवा समिति के अध्यक्ष शुभम गुप्ता एवं उनके साथियों का सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *