google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

घायल नन्दी के इलाज करने सामने आये विहिप सदस्य व गौसेवा समिति दल्ली राजहरा के युवा

दल्ली राजहरा :- नगर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय के अंदर घायल नन्दी जो कि पैर में चोट लगने से उठ नही पा रही थी व दर्द से परेशान दिख रही थी नगर के गौसेवा समिति,गौरक्षा दल व विश्व हिंदू परिषद के संगठन साथियो ने उस नन्दी के पैर में लगे चोट का इलाज किया व अपने मानव धर्म कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया। कल ही इन सदस्यो ने मिलकर गड्ढे में गिरे गौमाता को बाहर निकाला था ।दल्ली राजहरा नगर के अंदर हिन्दू धर्म संगठन व गौभक्त सेवकों के इस प्रकार के कार्यो का नगर में आमजन ने सराहना की व कहा कि गौमाता की सेवा करने वाले ये युवको का यह कार्य बहुत ही सराहनीय व पूण्य का काम है। आज नन्दी की सेवा करने वालो में विहिप गौरक्षा के अध्यक्ष दुष्यन्त ताम्रकार, राकेश निषाद संतोष देवांगन गौ सेवा समिति से शुभम गुप्ता आगम पाठक अमर लालवानी दिलेश नायक विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शंकर साहू राकेश देवांगन गौरव कौमार्य अरविंद सौरभ आदित्य कोसरिया विश्व हिंदू परिषद उपाध्यक्ष हरीश बाग प्रदीप जायसवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *