google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पालकों द्वारा स्कूल में तालाबंदी कि मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए 3 शिक्षकों की नियुक्ति की गई

खबर का असर

Cg 24 आज तक
रिपोर्टर ,बोधन भट्ट बालोद
बालोद जिला के गुरूर ब्लाक के ग्राम डोटोपार् में शिक्षकों की कमी को लेकर पालकों ने बुधवार को स्कूल में तालाबंदी कर नारे बाजी भी कि जिसको लेकर आज गुरुवार को सुबह विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए 3 शिक्षकों की नियुक्ति की गई और आदेश की अवहेलना करने पर वही 3 शिक्षकों को कार्य से मुक्त किया गया
आप को बता दे कि ग्राम डोटो पार के पूर्व माध्यमिक शाला में नए शिक्षा सत्र जून 2022 से मात्र दो ही शिक्षक पदस्त थे जिसमें 1 शिक्षक मेडिकल अवकाश में होने से बच्चों की पढ़ाई ठप हो रही थी जिससे पलकों में बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता सता रही है ग्रामीणों ने आक्रोषित होकर नारेबाजी कर शिक्षक की मांग की थी जिसको हमारे संवाददाता बोधन भट्ट ने बड़ी प्रमुखता से समाचार में प्रकाशित कर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है बालोद जिला के स्कुल अवगत कराया जिसको तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान में लेते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को आदेश कर वहां पर 3 शिक्षकों की नियुक्ति करने कहा गया
जिस पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेकर आज 3 शिक्षकों की नियुक्ति की गई वहीं शिक्षकों की कमी पूरी होने पर ग्रामीणों व पालकों ने स्कूल का ताला खोलकर ताली बजाकर खुशी जाहिर कर शिक्षा विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *