
बालोद 14 नवम्बर 2022
जिले में कुपोषण मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिला खनिज न्यास निधि से जिले में संचालित सभी 1523 अंागनबाड़ी केन्द्रों के कुपोषित बच्चों को सप्ताह में 05 दिन उबला अण्डा प्रदान किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में इस अभियान को सफल बनाने हेतु मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है। राजस्व अधिकारियों के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी निरंतर इस कार्य की सतत् माॅनीटरिंग कर रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में इस अभियान का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कुपोषित बच्चों को सप्ताह में पाॅच दिन अण्डा वितरण करने से पालकांे एवं समाज के जागरूक लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904