Cg 24 आज तक
रिपोर्टर, बोधन भट्ट बालोद
डौंडीलोहारा ब्लॉक के सुरेगांव थाना अंतर्गत ग्राम भीमकन्हार में सट्टे का कारोबार जोरों पर है ग्रामीणों का कहना है कि इस कार्य में गांव के दो युवक व देवरी से एक युवक गांव में आकर सट्टा लिखता है जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है गांव के युवा वर्ग सट्टे की लत में पड़ रहे है जिसका प्रभाव उनके पढ़ाई जीवन पर भी पड़ रहा है इस अवैध कारोबार में उनके बड़े खाईवाल देवरी का बताया जा रहा है जो गांव के शिक्षित बेरोजगार भोले-भाले लड़कों को ₹200 मजदूरी देकर फोन के माध्यम से सट्टा का कारोबार चला रहे हैं और पुलिस भी इन पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904