google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यातायात पुलिस बालोद द्वारा एम व्ही एक्ट के तहत् 25 प्रकरण में समन शुल्क 11100/- रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही

 यातायात पुलिस बालोद द्वारा एम व्ही एक्ट के तहत् 25 प्रकरण में समन शुल्क 11100/- रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही

 वाहन चालकों को हेलमेट सीट बेल्ट लगाने दिया गया समझाईष।

 आम नागरिकों को यातायात नियमों को पालन करने की अपील।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बांगडे के मार्गदर्षन में एवं निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में ‘‘बाल सुरक्षा सप्ताह’’ के तृतीय दिन आज दिनांक 16.11.2022 को जिले में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देष्य से अत्यधिक दुर्घटनाजन्य एवं ब्लैक स्पॉट बालोदगहन एवं जगतरा में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालको एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने एवं हेलमेट लगाने की समझाईश देकर यातायात संकेतो के बारे में बताया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहन चालको के विरूद्व चालानी कार्यवाही कर 11100/- समन शुल्क वसूल किया गया। चालानी कार्यवाही के दौरान तेज गति से वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर चलाने, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेश नहीं करने, वाहन चलाते हुए मोबाईल से बात करना बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाना एवं मोटरयान अधिनियम् के विभिन्न धाराओं के उल्लघंन करने वाले चालको के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आम जनता से अपील किया जाता है की अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवष्य लगावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *