google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौंडीलोहारा विधानसभा के बीएलए-एक नियुक्त होने पर जयेश ठाकुर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

डौंडी लोहारा — स्थानीय भाजपा नेता जयेश ठाकुर को जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार द्वारा डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान बूथों के लिए बी. एल. ए. -एक नियुक्त करने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
स्थानीय भाजपा नेता तथा जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल ने बताया कि जिला मतदान समिति के संयोजक लोकेश श्रीवास्तव एवम जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव द्वारा जिले के तीनों विधानसभा संजारी बालोद( क्र. 59) से कमलेश सोनी जी, विधानसभा डौंडीलोहारा ( क्र. 60) से जयेश ठाकुर तथा विधानसभा गुंडरदेही( क्र. 61) से ठाकुर राम चंद्राकर का नियुक्ति संबंधी पत्र विधिवत चुनाव निर्वाचन अधिकारी अमित श्रीवास्तव को सौप दिया है।
देवेन्द्र जायसवाल ने कहा कि संगठन द्वारा बूथों को मजबूत करने की दृष्टिकोण से बालोद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में बी. एल. ए. -एक की नियुक्ति की गई है जिससे तीनो विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में मदद मिलेगी।डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला मंत्री जयेश ठाकुर की नियुक्ति से डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के बूथों में व्यवस्थित तथा सक्रिय रूप से काम सम्पन्न किये जायेंगे ।
विधानसभा स्तरीय बी. एल. ए. -एक पद पर जयेश ठाकुर की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करने वालो में जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य होरी लाल रावटे, मंडल अध्यक्ष रुपेश सिन्हा, महामंत्री संदीप लोढ़ा एवम दारा सिंह भौसार्य , सांसद प्रतिनिधि धिरेन्द्र टांक, युवा मोर्चा जिला मंत्री पलाश गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिरेन्द गायकवाड़, जसराज शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष लता गुप्ता, पार्षद माया ठाकुर, अम्बिका निषाद, महिला मोर्चा सोशलमीडिया प्रभारी आरती संचेती, महिला मोर्चा महामंत्री फातिमा साहू, भाजपा मंडल मंत्री हलधर देशमुख, पिछड़ वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगत पाल सिन्हा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रतन भोसले, हिम्मत देशमुख हीरा ठाकुर ,विक्रम साहू , दिलीप कुमार भांडे, किशनू राम पटेल, थामसिंग, नूतन साहू , वीर सिंह निषाद, धनेश्वर साहू , तेजनथा देवांगन , श्रीमती टिकेश्वरी ठाकुर, तरूणा, लीला बाई, गुलाबी बाई, गोमती बाई, देवारिन बाई, हसीन बाई, प्रमिला बाई, राधा बाई, जेष्ठ कुंवर सहित अनेक पदाधिकारी एवम भाजपा कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *