google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के दूसरे दिन आज जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया अपनी प्रतिभा का जौहर छत्तीसगढ़िया रंग से सराबोर रहा आयोजन



बालोद 23 नवम्बर 2022
जिला मुख्यालय बालोद के सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के दूसरे दिन भी आज जिले के खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए उपस्थित खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। पहले दिन की भांति आज का आयोजन भी छत्तीसगढ़िया खेलों के रंग से पूरी तरह से सराबोर रहा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजन के दूसरे दिन आज महिला एंव पुरूष वर्ग के लिए 0 से 18 वर्ष, 18 वर्ष से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया है। जिसमें खो-खो, बिल्लस, फुगड़ी, संखली, गिल्ली डंडा, पिट्ठुल, बांटी, भौंरा खेलों का आयोजन किया गया। आज के प्रतियोगिता में कुल 904 प्रतिभागियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को गोल्ड मैडल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को सिल्वर मैडल, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी तरह प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान उप संचालक पंचायत श्री आकाश सोनी, जिला खेल अधिकारी श्री नरेन्द्र ठाकुर, स्कूल शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी श्री किशोर मेहरा सहित अधिकारी, कर्मचारी, प्रतिभागी खिलाड़ियों के अलावा बड़ी संख्या में खेल प्रेमीजन उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *